सरपंच चुनाव जीतने के बाद रतनी देवी ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

Share

- Advertisement -

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच रतनी देवी जाट ने परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार में चांदी से बना कटहल चढ़ाया। चुनाव से पहले की गई मन्नत के अनुसार जीत के चुनाव चिन्ह कटहल का प्रतिरूप बनवाकर भगवान को भेंट किया गया।

राजस्थान में भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में भक्त मनोकामना पूरी होने पर तरह-तरह के चढ़ावे लेकर पहुंचते हैं। कोई सोना-चांदी चढ़ाता है तो कोई अपनी खास मन्नत के अनुसार अनोखी भेंट लेकर आता है।

ऐसा ही एक मामला चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत से सामने आया है। यहां सरपंच का चुनाव जीतने के बाद 55 साल की रतनी देवी जाट अपने परिवार के साथ सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचीं। उन्होंने भगवान को चांदी से बना कटहल चढ़ाया।

चुनाव चिन्ह के आधार पर पूरी की मन्नत

रतनी देवी ने पंचायत चुनाव से पहले सांवलिया सेठ के दरबार में मन्नत मांगी थी। परिवार की ओर से तय किया गया था कि यदि रतनी देवी चुनाव जीतती हैं, तो जिस चुनाव चिन्ह पर जीत मिलेगी, उसी का प्रतिरूप बनवाकर सांवलिया सेठ को चढ़ाया जाएगा।

चुनाव में रतनी देवी को कटहल चुनाव चिन्ह मिला और वे बड़ी जीत के साथ सरपंच बन गईं। इसके बाद परिवार ने मन्नत पूरी करते हुए चांदी का कटहल तैयार करवाया और दरबार में भेंट किया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News