सांपला में सुरक्षा उपकरणों के बिना गड्ढे में उतरे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Rohtak News: सांपला थाना पुलिस ने एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत के मामले में जी.बी. इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव इस्माईला 11 बी निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 39 वर्षीय बेटा राजवीर सांपला-बेरी रोड स्थित कंपनी में काम करता था।

27 जुलाई 2026 को दोपहर के समय परिजनों को सूचना मिली कि राजवीर काम के दौरान अचानक मिट्टी के नीचे दब गया है। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांपला ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया।

बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे गड्ढे में उतारने का आरोप

हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित पिता ने उस गड्ढे का बारीकी से निरीक्षण किया जहां राजवीर काम कर रहा था। इसके साथ ही परिजनों ने कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच में कंपनी की गंभीर लापरवाही सामने आई।

परिजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने राजवीर को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बेहद गहरे गड्ढे में उतरने पर मजबूर किया था। काम के दौरान अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी आ गिरी, जिससे वह नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News