कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Share

- Advertisement -

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मृतका की पहचान गांव कम्बोड़ा निवासी निशा उर्फ मनीषा के रूप में हुई है, जो चार बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह मनीषा के सीने में अचानक तेज दर्द उठा था। पिहोवा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर किया गया था।

पति अजय कुमार का आरोप है कि एलएनजेपी अस्पताल पहुंचने पर उनकी पत्नी को सही इलाज नहीं मिला। दो इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज दर्द से तड़पती रही, लेकिन नर्स और मेडिकल स्टाफ ने परिजनों की गुहार पर कोई ध्यान नहीं दिया।

डॉक्टरों ने आरोपों को बताया निराधार

परिजनों का दावा है कि हालत बिगड़ने पर दोबारा जांच की गुहार लगाई गई, लेकिन स्टाफ ने गंभीरता नहीं दिखाई और कुछ ही देर में मनीषा ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

दूसरी ओर अस्पताल के डॉक्टर जयंत कुमार ने परिजनों के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि मरीज के पहुंचते ही आपातकालीन इलाज शुरू कर दिया गया था और उसे बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक सीपीआर भी दिया गया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News