जींद के अलेवा में सोते समय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Jind News: अलेवा कस्बे में रविवार रात एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। घर में सो रही एक छात्रा को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद इलाज के दौरान छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार तड़के अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजन उसे तुरंत कस्बे के ही एक स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। हालांकि वहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

जींद के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित किया

स्थानीय स्तर पर राहत न मिलने और हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे जींद ले गए। जींद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्रा की अचानक मौत के बाद से ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी हैरान हैं।

सांप की तलाश के लिए प्रसिद्ध स्नेकमैन सतीश फफडाना को दी सूचना

छात्रा की मौत के बाद परिजनों को किसी जहरीले जीव के काटने का पूरा संदेह हुआ। इसके बाद परिजनों ने तुरंत प्रसिद्ध स्नेकमैन सतीश फफडाना को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया।

स्नेकमैन को बुलाने का मुख्य मकसद घर और आसपास के इलाके में सांप की तलाश करना था। ताकि किसी अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह का जानलेवा हादसा दोबारा न हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News