हरियाणा सरकार का सख्त रुख, विकास कार्यों में कर्मचारियों की कमी का बहाना नहीं चलेगा

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विकास कार्यों में हो रही देरी पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

विभागों द्वारा “कर्मचारियों की कमी” का बहाना बनाए जाने के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को उपलब्ध जनशक्ति का बेहतर प्रबंधन कर काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने स्पष्ट किया कि कोई भी विभाग कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर काम नहीं रोक सकता। जहाँ जरूरत अधिक है, वहाँ तुरंत अन्य स्थानों से समायोजन किया जाए या फिर नई नियुक्तियाँ करके काम को तेजी से निपटाया जाए।

EWS बच्चों और छात्राओं के लिए बड़े फैसले

सरकारी आदेशों में साफ कहा गया है कि किसी भी हाल में विकास कार्य तय समय-सीमा के भीतर ही पूरे होने चाहिए। योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचने में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के बच्चों और छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

शिक्षा सुविधाओं में सुधार के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढाँचे और सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार का मकसद हर बच्चे को समान अवसर और आधुनिक शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News