जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर युवाओं की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, केंद्र की कार्रवाई को बताया कायरतापूर्ण

Share

- Advertisement -

Delhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर जारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का खुला समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना कोई जुर्म नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता है। जंतर-मंतर देश की जनता का है और लोग अपने लोकतांत्रिक हक मांग रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया गठबंधन अलग-अलग बैनर तले एक ही साझा मकसद के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जंतर-मंतर जनता का है और इसे वापस हासिल किया जाएगा।

तिरंगा फहराने पर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल

यह मामला कॉकरोच जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं सौरभ दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद गरमाया। पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे ने स्पष्ट किया कि पुलिसिया कार्रवाई से कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से झंडा फहराने के आरोप में युवाओं को जेल भेजा गया है।

अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अघोषित तौर पर असहमति को दबाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कॉकरोच जनता पार्टी किसी दल में शामिल नहीं होगी और एक स्वतंत्र दबाव समूह के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News