ई20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास मार्च करने पर अड़े अरविंद केजरीवाल, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एथनॉल ब्लेंडिंग के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने की तैयारी में हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी गई है। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास पहुंचकर दो लाख लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में एथनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि एथनॉल मिले हुए पेट्रोल को लगातार बढ़ावा देना किसी छिपे हुए एजेंडे की तरफ इशारा करता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर विकल्प दिया जाए।

प्रधानमंत्री से समय न मिलने पर निकाला जा रहा है मार्च

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ई20 पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए समय मांगा था। कोई जवाब न मिलने के बाद अब उन्होंने खुद जाकर ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। केजरीवाल ने मांग की है कि पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 ईंधन दोनों के विकल्प मौजूद रहें।

केजरीवाल ने कहा कि गाड़ियों में ई20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कई तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, इसके बावजूद इसे जबरन थोपा जा रहा है। आम आदमी पार्टी की ओर से इस मुद्दे पर ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान और एथनॉल टाउनहॉल का आयोजन किया गया था, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया।

पीएम आवास के आसपास सुरक्षा सख्त, पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पीएम आवास की तरफ किसी भी अनधिकृत मार्च की इजाजत नहीं दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विपक्ष के अन्य दलों के इस मार्च में शामिल होने पर स्थिति साफ नहीं है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News