सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने टाला 5 सितंबर का शांतिपूर्ण विरोध मार्च

Share

- Advertisement -

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी ने नई दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध मार्च को वापस ले लिया है। सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में संगठन की तीनों मांगें स्वीकार करने की जानकारी देने और छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर रद्द होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से मिले ठोस आश्वासन के बाद संगठन ने विरोध प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला किया है। संगठन ने सरकार पर 25 जुलाई को छात्रों से किए गए वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए देशव्यापी स्तर पर शांति मार्च निकालने की घोषणा की थी।

मांगें पूरी होने पर संगठन ने वापस लिया फैसला

संगठन के अनुसार, प्रस्तावित मार्च का नेतृत्व वे परिवार करने वाले थे जिन्होंने पुलिस कार्रवाई में अपने बच्चों को खो दिया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा देश भर में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी सभी एफआईआर रद्द करने और सरकार के सकारात्मक रुख के बाद पार्टी ने 5 सितंबर के मार्च को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News