दीपावली 2026: 8 नवंबर को मनेगा दीपोत्सव, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

Share

- Advertisement -

National News: दीपों का महापर्व दीपावली वर्ष 2026 में 8 नवंबर, रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि प्रदोष काल में मिलने के कारण इसी दिन घर-घर दीप जलाए जाएंगे। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 9 नवंबर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन अत्यंत फलदायी माना जाता है। 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस पर्व के साथ होगी। इसके बाद 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली मनाई जाएगी। मुख्य पर्व दीपावली 8 नवंबर को रहेगा। इसके उपरांत 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा तथा 11 नवंबर को भाई दूज का पावन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन

पूजन के लिए उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन ग्रहण करें। चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर कलश, श्रीयंत्र और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराकर वस्त्र, चंदन, रोली, अक्षत, दूर्वा, कमल पुष्प और मिठाई अर्पित करें। पूजन के दौरान “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।

चौकी पर एक चौमुखी तेल का दीया और 21 छोटे दीपक प्रज्वलित करें। नवग्रहों, कुबेर देव और कुल देवताओं का ध्यान करते हुए विधिवत आरती उतारें। सभी परिजनों को कलावा बांधें और तिलक लगाएं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में पूरी श्रद्धा से किया गया यह अनुष्ठान घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास कराता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News