कतर की राजधानी दोहा में तुर्किए, पाकिस्तान, कतर और इंडोनेशिया ने ऐतिहासिक बद्र रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

Share

- Advertisement -

World News: कतर की राजधानी दोहा में तुर्किए, कतर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘बद्र’ नाम के इस बहुपक्षीय करार का मुख्य मकसद चारों देशों के बीच रक्षा तकनीक, साझा सैन्य उत्पादन और रणनीतिक साझेदारी को एक नए मुकाम पर ले जाना है।

सैन्य उत्पादन, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक पर रहेगा जोर

इस समझौते पर चारों देशों के रक्षा मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। समझौते का लक्ष्य रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के साथ सैन्य प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देना है। इसके अलावा सभी सदस्य देशों के रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़कर आधुनिक हथियारों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

भारत की सुरक्षा और रणनीतिक संतुलन पर संभावित असर

यह समझौता पाकिस्तान को तुर्किए की आधुनिक तकनीक, ड्रोन और नौसैनिक प्लेटफार्मों तक आसान पहुंच दे सकता है। हालांकि इससे भारत के सामने तुरंत कोई साझा सैन्य खतरा नहीं है, लेकिन पाकिस्तान अपनी रक्षा क्षमताओं को बेहतर बनाकर सैन्य आधुनिकीकरण में विविधता लाने की कोशिश जरूर कर सकता है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News