चीन के जोड़े ने चुनी ‘चार नहीं’ वाली शादी, दिखावा छोड़ मेहमानों के खाने और तोहफों पर दिल खोलकर खर्च किए लाखों

Share

- Advertisement -

World News: शादियों में फिजूलखर्ची और दिखावे की बढ़ती होड़ के बीच चीन के एक जोड़े ने सादगी की अनोखी मिसाल पेश की है। झेजियांग प्रांत के इस कपल ने महंगी गाड़ियों, वीडियोग्राफी और तड़क-भड़क से दूरी बनाकर वह पैसा मेहमानों के शानदार खाने और नकद उपहारों पर खर्च किया।

अनावश्यक रस्मों और दिखावे से बनाई पूरी दूरी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, 30 वर्षीय दूल्हे वांग और दुल्हन झू ने इसे ‘फोर नोज’ यानी ‘चार नहीं’ वाली शादी का नाम दिया। उन्होंने दुल्हन के लिए विशेष अगवानी, महंगी गाड़ियों का काफिला, शादी का एंकर और वीडियो रिकॉर्डिंग के इंतजाम को पूरी तरह छोड़ दिया। उनका मकसद सिर्फ खुशी बांटना था।

शानदार दावत और मेहमानों को नकद उपहार

दिखावे से बचे पैसों को कपल ने मेहमानों की खातिरदारी में लगाया। निंगबो में आयोजित दावत की 45 मेजों पर करीब 70 हजार चीनी युआन (लगभग 9 से 10 लाख रुपये) खर्च किए गए। दावत में बेहतरीन समुद्री व्यंजन परोसे गए और सिगरेट देने की पुरानी रस्म के बदले लाल लिफाफों में नकद राशि बांटी गई।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News