शाहपुर के बोह गांव में तबाही पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जताया दुख, पीड़ितों की मदद को दिए एक लाख रुपये

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने शाहपुर के बोह गांव में भारी बारिश से हुई तबाही पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक भेजा। शांता कुमार ने यह रकम विशेष रूप से बोह क्षेत्र के पीड़ितों के लिए प्रयोग करने का आग्रह किया।

बोह गांव में कुदरत के कहर पर गहरा दुख जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग इस समय भयंकर तबाही का सामना कर रहे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जिन परिवारों के घर उनकी आंखों के सामने बह गए, उनकी पीड़ा का केवल अंदाजा ही लगाया जा सकता है। संकट की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है।

शांता कुमार ने की केवल सिंह पठानिया और सुधीर शर्मा की तारीफ

आपदा की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने जमीनी स्तर पर राहत कार्य में लगे नेताओं की सराहना की। उन्होंने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की तारीफ करते हुए कहा कि वे दिन-रात प्रभावितों की सेवा में जुटे हैं। उनके इस समर्पण से पीड़ितों को तुरंत सहायता मिल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के प्रयासों की भी खुलकर प्रशंसा की। शांता कुमार ने कहा कि सुधीर शर्मा खुद मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। वे प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं, जो इस विपदा के समय एक बेहद सराहनीय कदम है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से पीड़ितों का हौसला बढ़ता है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News