Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2023 बैच के एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण नियुक्त किया है। वह अभी तक जुन्गा में सहायक आयुक्त राजस्व सह तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। इस नियुक्ति के बाद वह एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
जुन्गा में तहसीलदार के रूप में कार्तिकेय शर्मा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। उनके बेहतर प्रशासनिक रिकॉर्ड को देखते हुए सरकार ने उन्हें नई पदोन्नति जिम्मेदारी सौंपी है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और राजस्व पदों पर काम करके लंबा और मजबूत मैदानी अनुभव हासिल किया है।
टुटू में खंड विकास अधिकारी के पद पर दी सेवाएं
एचएएस सेवा में चयन के बाद कार्तिकेय शर्मा ने टुटू ब्लॉक में करीब एक साल तक बीडीओ के रूप में काम किया। इसके बाद उन्हें जुन्गा भेजा गया, जहां उन्होंने लगभग एक साल तक तहसीलदार पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक और राजस्व मामलों का तेजी से निपटारा किया।
आबकारी और खाद्य आपूर्ति विभाग में भी रहा अनुभव
कार्तिकेय शर्मा का प्रशासनिक सफर राज्य प्रशासनिक सेवा से पहले भी काफी विविधता भरा रहा है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह आबकारी एवं कराधान विभाग में एक्साइज इंस्पेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में डीएफएससी के अहम पद पर भी कार्य किया है।