हिमाचल में सेब बागवानों की समस्याओं पर भड़की भाजपा, कोटखाई में तहसीलदार के जरिए सरकार को सौंपा ज्ञापन

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा किसान मोर्चा जुब्बल-कोटखाई ने हुंकार भरी है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा की अगुवाई में गुरुवार को तहसीलदार कोटखाई के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बागवानों की गिरती पैदावार और बीमारियों पर चिंता

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि राज्य का सेब बागवान लगातार उत्पादन में गिरावट से परेशान है। इसके अलावा बगीचों में नई-नई बीमारियों का प्रकोप फैल रहा है। फसल का उचित दाम न मिलने से बागवानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो रही है।

एचपीएमसी और हिमफेड का बकाया भुगतान करने की मांग

किसान मोर्चा ने मांग की है कि एचपीएमसी और हिमफेड के पास फंसे बागवानों के लंबित भुगतानों को तुरंत जारी किया जाए। साथ ही मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सी-ग्रेड सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और समय पर कीटनाशक दवाइयां तथा तकनीकी मार्गदर्शन देने का आग्रह किया गया।

आपदा और लागत बढ़ने से बागवान परेशान

भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कहा कि प्रदेश का सेब बागवान प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ती उत्पादन लागत की मार झेल रहा है। फसल रोगों और घटती उत्पादकता के कारण उनकी चुनौतियां बढ़ गई हैं। सरकार को इन गंभीर मामलों पर तुरंत ध्यान देकर राहत कदम उठाने चाहिए।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News