अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन गढ़ साउथ कैरोलिना में डेमोक्रेट्स की ऐतिहासिक जीत, नॉर्थ कैरोलिना भी जीती

Share

- Advertisement -

Washington News: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को अपने परंपरागत गढ़ों में बड़ा झटका लगा है। साउथ कैरोलिना में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार डॉ. एनी एंड्रयूज ने डार्लिन ग्राहम को हराकर 1998 के बाद पहली बार सीनेट सीट जीती है। वहीं नॉर्थ कैरोलिना में पूर्व गवर्नर रॉय कूपर ने माइकल व्हैटली को पराजित कर 18 साल बाद डेमोक्रेट्स के लिए सीनेट सीट पर जीत दर्ज की।

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को अपने सबसे मजबूत गढ़ों में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। साउथ कैरोलिना सीनेट सीट पर हुए कड़े मुकाबले में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एनी एंड्रयूज ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डार्लिन ग्राहम को पराजित कर दिया। साल 1998 के बाद यह पहला मौका है जब साउथ कैरोलिना से कोई डेमोक्रेट नेता अमेरिकी सीनेट पहुंचेगा। मतगणना के दौरान 88 प्रतिशत मतों की गिनती तक डॉ. एनी एंड्रयूज 4.1 प्रतिशत अंकों की बढ़त बनाए हुए थीं।

ट्रंप के प्रचार और भारी खर्च के बाद भी मिली हार

पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ और तीन बच्चों की मां डॉ. एनी एंड्रयूज के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ने पूर्व सीनेटर लिंडसे ग्राहम की बहन डार्लिन ग्राहम को चुनावी मैदान में उतारा था। लिंडसे ग्राहम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी राजनीतिक सहयोगियों में गिने जाते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद डार्लिन के समर्थन में साउथ कैरोलिना का दो बार दौरा कर जनसभाएं की थीं और पार्टी ने इस सीट पर करोड़ों डॉलर का बजट खर्च किया था। इसके बावजूद रिपब्लिकन मतदाताओं के एक वर्ग में परिवारवाद को लेकर नाराजगी दिखी, जिसका सीधा लाभ एनी एंड्रयूज को मिला और कुछ रिपब्लिकन वोटरों ने भी खुलकर उनका समर्थन किया।

नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर ने 18 साल बाद दर्ज की जीत

साउथ कैरोलिना के साथ-साथ नॉर्थ कैरोलिना की अहम सीनेट सीट पर भी राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। यहां डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर रॉय कूपर ने रिपब्लिकन पार्टी के माइकल व्हैटली को हरा दिया है। यह सीट पहले रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस के पास थी, जिन्होंने दोबारा चुनाव न लड़ने का फैसला किया था।

साल 2008 के बाद यानी पिछले 18 वर्षों में यह पहली बार है जब नॉर्थ कैरोलिना से किसी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने सीनेट में जीत हासिल की है। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माइकल व्हैटली को भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूर्ण समर्थन प्राप्त था, लेकिन वह रॉय कूपर के प्रभाव के आगे अपनी सीट बचाने में सफल नहीं हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News