संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की पीएम मोदी की मांग को यूएन का खुला समर्थन, पुरानी व्यवस्था बदलने पर बनी सहमति

Share

- Advertisement -

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की पुरजोर मांग को संयुक्त राष्ट्र का ऐतिहासिक समर्थन मिला है। यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि पांच स्थायी सदस्यों वाली पुरानी व्यवस्था 21वीं सदी की सच्चाइयों को नहीं दर्शाती। इसमें तत्काल संरचनात्मक बदलाव करने की सख्त जरूरत है।

ग्लोबल साउथ के अधिकारों के लिए वैश्विक व्यवस्था में सुधार जरूरी

दुजारिक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा परिषद और वैश्विक वित्तीय संस्थानों को 1945 के बजाय मौजूदा दौर की हकीकत दिखानी चाहिए। पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में वैश्विक शासन को एक पिरामिड जैसा बताया, जहां शक्तियां शीर्ष पर केंद्रित हैं। उन्होंने इस ढांचे को साझेदारी के मजबूत मंच में बदलने की अपील की।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने एंटोनियो गुटेरेस और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बातचीत का उल्लेख किया। उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर एक सेतु निर्माता बताया, जो यूक्रेन और पश्चिम एशिया विवादों में संवाद कायम कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिक्स घोषणापत्र की ऐतिहासिक सफलता पर भारत को बधाई भी दी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News