महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनिंग विमान, महिला पायलट सुरक्षित

Share

- Advertisement -

Solapur News: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ान भरने के दौरान एक ट्रेनिंग विमान अचानक रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया। हादसे के समय विमान को एक महिला प्रशिक्षु पायलट उड़ा रही थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में पायलट पूरी तरह सुरक्षित बच गई और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एक ट्रेनिंग विमान अचानक रनवे से फिसल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टेकऑफ करते समय विमान पक्के रनवे से भटककर नीचे उतर गया।

घटना के समय विमान का संचालन एक महिला ट्रेनी पायलट कर रही थी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में महिला पायलट पूरी तरह सुरक्षित बच गई और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में ट्रेनिंग विमान रनवे के किनारे आगे की तरफ झुका हुआ दिखाई दे रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Read more

Related News