New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भारी तबाही को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस प्राकृतिक आपदा में हुई जान-माल की व्यापक हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुश्किल समय में नेपाल के साथ एकजुट खड़ा है भारत
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के सभी लोग इस संकट की घड़ी में अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस मुश्किल वक्त में नेपाल को हर तरह की जरूरी मानवीय सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है।