एटीएस ने बलरामपुर से पकड़ा आईएसआई का संदिग्ध आतंकी शहरोज, गुजरात में जैश मॉड्यूल के 5 संदिग्ध भी गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Balrampur News: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के लिए काम कर रहे एक संदिग्ध आतंकी शहरोज को बलरामपुर से गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार आरोपी को राजस्थान से हथियार और विस्फोटक लाने का जिम्मा सौंपा गया था ।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहरोज सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी के संपर्क में आया था। शहरोज को राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर विस्फोटक सामग्री प्राप्त कर आतंकी घटना को अंजाम देना था। इस काम के लिए उसके बैंक खाते में 50 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे ।

गुजरात में एटीएस ने किया जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़

दूसरी ओर, गुजरात एटीएस ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आईईडी (IED) बनाने और बम धमाकों की तकनीक सीखने की कोशिश में जुटे थे ।

अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिनों के लिए एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने बारूद और आईईडी तैयार करने के लिए पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर और चारकोल जैसी सामग्री ऑनलाइन तथा स्थानीय बाजारों से जुटाई थी। एटीएस टीम अब नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है ।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News