नेपाल यात्रा और व्यापार के लिए बड़ी राहत, 25 हजार तक के भारतीय नोट ले जाने की मिली इजाजत

Share

- Advertisement -

Delhi News: भारत और नेपाल के बीच यात्रा और व्यापार करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेपाल सरकार ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 9 नवंबर 2016 के बाद जारी ₹200 और ₹500 के भारतीय नोट अधिकतम ₹25,000 तक नेपाल ले जाने की अनुमति दे दी है।

नेपाल राष्ट्र बैंक ने अधिसूचना जारी कर नए नियमों को स्पष्ट किया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार 8 नवंबर 2016 से पहले जारी हुए पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोटों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इन पुराने नोटों को नेपाल में लाने या ले जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं होगी।

नेपाली नागरिकों के लिए तय किए गए विशेष नियम

नेपाली नागरिक भारतीय करेंसी केवल भारत से नेपाल ला सकेंगे। उन्हें भारतीय मुद्रा को नेपाल से किसी तीसरे देश में ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बैंक प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने कहा कि इस फैसले से भारतीय पर्यटकों और सीमा पार व्यापार करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

नई अधिसूचना के मुताबिक नेपाली नागरिक और विदेशी यात्री 5,000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर विदेशी करेंसी बिना कस्टम घोषणा के नेपाल ला सकते हैं। हालांकि, इससे अधिक राशि होने पर सीमा शुल्क अधिकारियों के सामने इसकी लिखित घोषणा करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News