पंजाब में फिर से सक्रिय हो रहा है मानसून, चार जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का यलो अलर्ट

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके मद्देनजर चार प्रमुख जिलों में बारिश और गरज-चमक को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं बाकी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मालवा क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

रविवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, लेकिन यह सामान्य के करीब रहा। सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस भाखड़ा बांध क्षेत्र में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 37 डिग्री और पटियाला में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मोगा में 36.3 डिग्री, पठानकोट में 35.5 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, फिरोजपुर-फरीदकोट में 34.7 डिग्री, अमृतसर में 34.2 डिग्री, जालंधर में 34 डिग्री, गुरदासपुर-बठिंडा में 33.9 डिग्री, होशियारपुर में 33.8 डिग्री और मुक्तसर में 33.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

बारिश से खरीफ फसलों को पहुंचेगा बड़ा फायदा

रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा 13.5 मिलीमीटर बारिश लुधियाना में हुई। मोहाली में 13 मिलीमीटर और अमृतसर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून की यह सक्रियता बनी रहती है तो आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश होगी। इससे न केवल लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, बल्कि खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को भी काफी फायदा होगा।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News