एसबीआई समर इंटर्नशिप 2026 का मौका, जानिए योग्यता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Share

- Advertisement -

Mumbai News: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में इंटर्नशिप करने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। एसबीआई समर इंटर्नशिप 2026 के जरिए छात्रों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

किन छात्रों के लिए है यह इंटर्नशिप और कौन कर सकता है अप्लाई

यह इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए है, जिनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम में इंडस्ट्री ट्रेनिंग अनिवार्य है। यूजीसी (UGC) या एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त संस्थानों में फुल-टाइम कोर्स कर रहे छात्र इसके लिए पात्र हैं। इसके लिए ऑल इंडिया लेवल पर कोई एक कॉमन आवेदन पोर्टल नहीं है।

छात्रों को इंटर्नशिप का यह मौका एसबीआई के अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों, लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभागों या कैंपस पार्टनरशिप के माध्यम से मिलता है। चयन का अंतिम फैसला बैंक की जरूरतों और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करेगा। इसलिए छात्रों को क्षेत्रीय कार्यालयों के संपर्क में रहना चाहिए।

आवेदन के लिए इन जरूरी दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

आवेदन करते समय छात्रों को भरा हुआ फॉर्म, अपडेटेड रिज्यूमे और अपने कॉलेज का आधिकारिक लेटर जमा करना होगा। कॉलेज लेटर में यह प्रमाणित होना चाहिए कि इंटर्नशिप कोर्स का अनिवार्य हिस्सा है। इसके अलावा पैन कार्ड या अन्य पहचान पत्र जैसे केवाईसी दस्तावेज देने होंगे।

पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा अभ्यर्थियों का चयन

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर ग्रुप डिस्कशन का आयोजन भी हो सकता है। सर्किल ऑफिस की इंटर्नशिप प्रक्रिया की जिम्मेदारी लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग के पास होती है, जबकि कॉर्पोरेट सेंटर का काम एचआर विभाग देखता है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को उस सर्किल के लोकल हेड ऑफिस (LHO) स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग से सीधा संपर्क करना चाहिए, जहां वे ट्रेनिंग करना चाहते हैं। सीधे सही विभाग से संपर्क करने पर आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी देरी के समय पर आसानी से पूरी हो जाती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News