हिमाचल के 148 सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू, विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के 148 सरकारी सीबीएसई स्कूलों में गुरुवार से अध्यापकों के लिए नया ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अनुशासन और पेशेवर शैक्षणिक माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह नियम सभी शिक्षकों के साथ प्रिंसिपलों पर भी लागू होगा।

मौसम और पेशेवर जरूरतों को देखकर तय हुए रंग

स्कूल शिक्षा विभाग ने यह ड्रेस कोड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया है। वर्दी के लिए लाइट लाइलैक, लाइलैक पर्पल और नेवी ब्लू रंग निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जूते और अन्य एक्सेसरीज के लिए काले रंग का चयन अनिवार्य रूप से किया गया है।

महिला शिक्षकों के लिए साड़ी-ब्लेजर, कुर्ता-पैंट, प्लाजो या सलवार-कमीज के साथ ब्लेजर और शर्ट-पैंट के साथ टाई का विकल्प दिया गया है। वहीं पुरुष शिक्षकों के लिए शर्ट, पैंट, टाई और ब्लेजर तय किए गए हैं। सभी शिक्षकों के लिए ड्यूटी के दौरान आधिकारिक पहचान पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा।

आउटसोर्स कर्मियों और प्रधानाचार्यों पर भी होगा लागू

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था आउटसोर्स आधार पर तैनात कर्मियों सहित सभी शिक्षकों पर समान रूप से लागू होगी। सभी शिक्षकों के ब्लेजर पर संबंधित स्कूल या विभाग का लोगो लगा होना जरूरी होगा, जिससे स्कूलों में एकरूपता और गरिमा को मजबूत बनाया जा सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News