शिमला के माल रोड पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Share

- Advertisement -

Shimla News: राजधानी शिमला के प्रसिद्ध माल रोड पर एक महिला के साथ सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो के आधार पर पहचान

रात के समय माल रोड पर एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी मदद से आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

घटना के पीछे का कारण और आपसी संबंधों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की घटना सामने आने से शहर में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अब अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News