शिमला में महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने मोहाली निवासी आरोपी पति पर कसा शिकंजा

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सरेआम महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी पति को ट्रेस कर उस पर कानूनी शिकंजा कस दिया। दोनों पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हरकत में आई पुलिस

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर को एक वीडियो तेजी से सामने आया था। इसमें एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर महिला को बेरहमी से पीटता दिखा। शिमला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मई में हुई थी शादी, पहली बार घूमने आए थे शिमला

तफ्तीश में पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और उनकी शादी इसी साल मई में हुई थी। वे पहली बार शिमला घूमने पहुंचे थे, जहां आपसी विवाद हिंसक हो गया। पुलिस ने पीड़ित पत्नी के अलग बयान दर्ज कर वीडियो साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं और आरोपी अनमोल खोसला को पाबंद किया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News