शिमला की सड़कों पर आम नागरिक के अंदाज में दिखे मुख्यमंत्री सुक्खू, छोटा शिमला से लिफ्ट तक की पैदल सैर

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राजधानी शिमला की सड़कों पर एक सहज और आम नागरिक के अंदाज में पैदल सैर करते नजर आए। मुख्यमंत्री ने छोटा शिमला से लेकर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (लिफ्ट) तक पैदल भ्रमण किया और इस दौरान स्थानीय लोगों, दुकानदारों तथा पर्यटकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

राजधानी शिमला में शाम के समय मुख्यमंत्री के इस पैदल भ्रमण के दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर कई स्थानीय निवासियों और सैलानियों ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने भी रुक-रुक कर आम लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

विधायक और महाधिवक्ता भी रहे मौजूद

इस पैदल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रतन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन ठाकुर भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि शिमला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सामान्य तौर पर इसी तरह पैदल भ्रमण करते हुए शहर की व्यवस्थाओं और विकासात्मक परियोजनाओं का जायजा लेते रहते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News