वीरभद्र सिंह के मजबूत राजनीतिक गढ़ रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

Share

- Advertisement -

Shimla News: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के मजबूत राजनीतिक गढ़ रहे रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ताजा दौरे ने नई सियासी चर्चा छेड़ दी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की गैरमौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विक्रमादित्य सिंह के विदेश दौरे के बीच हुए इस आयोजन में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने भी लोगों के बीच लंबा समय बिताया और स्थानीय समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति का मान रखते हुए मंच पर पारंपरिक नाटी भी डाली।

देर रात तक जनसंवाद और नाटी का आकर्षण

मुख्यमंत्री सुक्खू का यह संवाद महज औपचारिक नहीं रहा। उन्होंने देर रात तक ग्रामीणों की परेशानियां जानीं। जब मुख्यमंत्री ने ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिएं’ लोकगीत गुनगुनाते हुए नाटी डाली, तो माहौल बेहद आत्मीय हो गया। उनके इस नए अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

रोहड़ू से पांच बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह के प्रभाव वाले इलाके में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की मौजूदगी अहम रही। डोडरा-क्वार के बाद रोहड़ू में मुख्यमंत्री का यह दूसरा सफल प्रवास रहा। कांग्रेस गलियारों में चर्चा है कि सुक्खू इस पारंपरिक गढ़ में अपनी सीधी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News