Shimla News: हिमाचल प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री नंद लाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से राज्य ने एक समर्पित जनसेवक और वरिष्ठ नेता को खो दिया है, जिससे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
विधायक नंद लाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटीज आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। यहीं उपचार के दौरान उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।