नेरवा के महामाई ढूंढी माता मंदिर के पास भारी भूस्खलन, सीढ़ियां क्षतिग्रस्त होने से टला बड़ा हादसा

Share

- Advertisement -

Shimla News: नेरवा बाजार और परगना चंदलोग की आस्था के प्रमुख केंद्र ऐतिहासिक महामाई ढूंढी माता मंदिर के पास देर रात अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इस हादसे में मंदिर के मुख्य द्वार की सीढ़ियां बुरी तरह टूट गईं। घटना रात के समय होने और रसोईघर खाली रहने से एक बड़ा हादसा टल गया।

पहाड़ी खोखली होने से मंदिर परिसर पर मंडराया खतरा

भूस्खलन के कारण मंदिर के ठीक पीछे स्थित पहाड़ी पूरी तरह से खोखली हो गई है। इससे मंदिर परिसर और रसोईघर पर लगातार खतरे का अंदेशा बना हुआ है। यह इलाका दिनभर श्रद्धालुओं, स्कूली छात्रों, व्यापारिक गतिविधियों और पार्किंग के कारण काफी व्यस्त रहता है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।

गंभीर खतरे को देखते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलदेव तुंग ईक और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव बिखटा ने प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने खोखली चट्टानों को हटाने और मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की अपील की है ताकि ऐतिहासिक धरोहर और जनजीवन सुरक्षित रह सके।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News