कुल्लू में सितंबर माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, आरटीओ ने तय कीं तिथियां

Share

- Advertisement -

Kullu News: कुल्लू जिले के विभिन्न उपमंडलों में सितंबर महीने के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि आरटीओ कार्यालय और विभिन्न रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी केंद्रों पर तय तिथियों के अनुसार टेस्ट और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कुल्लू और मनाली में इन तारीखों पर होंगे टेस्ट

आरटीओ कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितंबर को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 16 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। आरएलए कुल्लू के अंतर्गत ड्राइविंग टेस्ट 21 सितंबर को होंगे। इसके अलावा आरएलए मनाली में वाहनों की पासिंग 7 और 19 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 8 सितंबर को आयोजित होंगे।

बंजार, उदयपुर और केलांग के लिए समय सारिणी तय

आरएलए बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों 14 सितंबर को होंगे। आरएलए उदयपुर में यह प्रक्रिया 24 सितंबर और आरएलए केलांग में 25 सितंबर को पूरी की जाएगी। परिवहन विभाग ने आवेदकों से तय समय पर संबंधित केंद्रों में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।

आरटीओ ने स्पष्ट किया कि जिन तिथियों पर दोनों कार्य एक साथ हैं, वहां ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वाहनों की पासिंग दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रशासनिक कारणों या आपात स्थिति के चलते तय कार्यक्रम में बदलाव भी संभव है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News