Kullu: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंची गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक जोरदार धमाका होने की घटना सामने आई है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
सोमदेव के घर में हुआ अचानक विस्फोट
मिली जानकारी के अनुसार, बैंची गांव निवासी सोमदेव के घर में अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि इससे मकान और घर के अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही गहै। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सिलेंडर फटने की असल वजह क्या थी। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का जायजा लेने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन और कारणों का खुलासा हो सकेगा।