हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, जानें सड़कों का हाल

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा अलर्ट के मुताबिक 13 से 16 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राज्य में बारिश और धूप-छांव के बीच दिन के पारे में 3.5 डिग्री तक गिरावट आई है।

पारे में आई गिरावट से नाहन और कल्पा का तापमान 3.5 डिग्री, भुंतर का 2.4 और मनाली का 1.7 डिग्री नीचे गिर गया। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात के पारे में एक से तीन डिग्री की कमी हुई है, जिसमें भुंतर और भरमौर में 3 डिग्री की गिरावट रही।

बीते चौबीस घंटों में धर्मशाला, कांगड़ा, शिमला और बिलासपुर में तेज बारिश दर्ज हुई है। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण राज्य की 63 सड़कें ठप हो गई हैं। आंकड़ों के अनुसार धर्मशाला में 87 मिमी, कांगड़ा में 69 मिमी, कुफरी में 65 मिमी और जोगिंद्रनगर में 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

सड़क हादसों और मलबे के चलते मंडी में 30, कुल्लू और कांगड़ा में 11-11 सड़कें पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा शिमला, सिरमौर और ऊना जिले में 3-3 रास्तों पर आवाजाही ठप पड़ी है। संबंधित विभाग बंद रास्तों को बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहा है ताकि ट्रैफ़िक चालू हो सके।

इस मानसून सीजन में 30 जून से 12 सितंबर के बीच कुल 1683.73 करोड़ रुपये की संपत्ति तबाह हुई है। बारिश से 129 घर पूरी तरह ढह गए और 502 घरों को नुकसान पहुंचा। पीडब्ल्यूडी विभाग को 1231.59 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 368.68 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News