शिमला के रोहड़ू में पुलिस की दबिश, ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला जिले के रोहड़ू में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सज्जर-शेखल सड़क के समीप दबिश देकर इन आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा और मौके से 6,840 रुपये की नकदी के साथ ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

13 नवंबर को की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 13 नवंबर को अंजाम दी गई। रोहड़ू पुलिस थाना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सज्जर-शेखल सड़क के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वहां जुआ खेल रहे चारों व्यक्तियों को दबोच लिया।

सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से जब्त की गई नकदी और ताश के पत्तों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News