हिमाचल प्रदेश में 25 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, जनजातीय इलाकों में शून्य के करीब पहुंचा तापमान

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर तक राज्य के मैदानी, मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं. दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी.

जनजातीय इलाकों में ठंड का असर काफी तेज हो गया है और पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच चुका है. लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री, कुकुमसेरी में 0.8 डिग्री, ताबो में 2.1 डिग्री और किन्नौर के कल्पा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा.

सोमवार सुबह दर्ज आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में दर्ज हुआ. मनाली में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और सेओबाग में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात और सुबह के समय काफी अधिक ठंड महसूस की जा रही है.

पांवटा साहिब में दर्ज हुआ सबसे अधिक न्यूनतम तापमान

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भुंतर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, सोलन का 8.5 डिग्री, पालमपुर का 10.0 डिग्री, सुंदरनगर का 10.1 डिग्री, कुफरी का 10.8 डिग्री और बरमाणा का 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा. शिमला में रात का पारा 12.0 डिग्री, जुब्बड़हट्टी और मंडी में 12.4 डिग्री, बिलासपुर में 12.5 डिग्री तथा देहरा गोपीपुर में 14.0 डिग्री दर्ज हुआ.

मैदानी क्षेत्रों में ऊना का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, नाहन का 15.2 डिग्री, नेरी का 15.9 डिग्री और धर्मशाला का 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश के उपलब्ध आंकड़ों में सबसे अधिक रहा.

कई प्रमुख शहरों में सामान्य से नीचे गिरा पारा

मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री, भुंतर में 1.0 डिग्री, पालमपुर में 3.2 डिग्री, सोलन में 0.9 डिग्री और मनाली में 0.1 डिग्री नीचे रहा. कांगड़ा में पारा सामान्य से 0.7 डिग्री, मंडी में 1.4 डिग्री और बिलासपुर में 2.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

केलांग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री, नाहन में 2.6 डिग्री और ऊना में 1.8 डिग्री नीचे रहा. इसके विपरीत शिमला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री, धर्मशाला में 3.4 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 0.4 डिग्री अधिक रहा. कल्पा में तापमान सामान्य के बराबर दर्ज हुआ.

दिन में खिली रहेगी धूप और सुहावना रहेगा मौसम

प्रदेश भर में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिससे दिन के समय लोगों को राहत मिल रही है. सोमवार को भी शिमला और मनाली समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में चटक धूप खिली.

मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर तक धूप खिलने से दिन का मौसम सामान्य और सुहावना बना रहेगा. हालांकि, रात के तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी रहने का अनुमान है.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News