हिमाचल प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती, एनएच-305 के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-बंजार-लुहरी-रामपुर खंडों के चौड़ीकरण की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।

परियोजना के तहत 31/0 से 46/0 और 63/0 से 97/0 किलोमीटर तक के हिस्सों को डबल लेन में अपग्रेड किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को भी आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। मार्ग पर ट्रैफिक जाम और लैंडस्लाइड की समस्या से निजात मिलेगी।

सड़क के चौड़ीकरण से सफर सुगम और सुरक्षित बनेगा। इस महत्वपूर्ण मार्ग को नेशनल हाईवे विंग से एनएचएआई को ट्रांसफर करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इससे प्रोजेक्ट के काम में तेजी आने और गुणवत्ता में सुधार होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

प्रस्तावित जलोड़ी जोत टनल की डीपीआर अब नए सिरे से तैयार की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई पुरानी डीपीआर को मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। अब एनएचएआई इस टनल के लिए नए सिरे से डीपीआर तैयार करने का काम पूरा करेगा।

जलोड़ी जोत टनल के बन जाने से लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। भारी बर्फबारी के दौरान भी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के सुचारू रहेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी भारी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News