हमीरपुर में 10.33 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामला: कोर्ट ने मुख्य आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: जिला मुख्यालय के वार्ड 10 में 27 जुलाई को 10.33 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सदर पुलिस ने रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सदर पुलिस ने शशांक भारद्वाज, नवीन कपलेश और अश्विनी कुमार को वीरवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी शशांक भारद्वाज को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

दो अन्य सह-आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वहीं कोर्ट ने मामले के अन्य दो सह-आरोपियों नवीन कपलेश और अश्विनी कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने इस पूरे घटनाक्रम और अदालती आदेशों की पुष्टि की है।

पुलिस आरोपी शशांक भारद्वाज से रिमांड के दौरान पूछताछ कर नशे की सप्लाई चैन का पता लगाने की कोशिश करेगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि अन्य संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News