नादौन रोजगार कार्यालय में 13 नवंबर को होंगे 20 पदों के लिए साक्षात्कार, 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: भाकड़ा (ह्यूंडई) सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के कुल 20 पदों को भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय नादौन में 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर और तकनीकी डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 12,500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी क्षेत्र की कंपनी में सर्विस एडवाइजर, इलेक्ट्रिशियन, अकाउंटेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव और मोटर मैकेनिक के 20 रिक्त पदों को भरने के लिए यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

भर्ती के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है, जिनमें 12वीं पास, स्नातक, बीकॉम, एमकॉम, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा तथा आईटीआई डिप्लोमा धारक शामिल हैं।

इन पदों के लिए केवल 19 से 40 वर्ष की आयु वाले पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक का मासिक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो युवा उपरोक्त योग्यता पूरी करते हैं और जिनका नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, बायोडाटा और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र के साथ उप रोजगार कार्यालय नादौन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News