हमीरपुर डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव का चौथा दिन, संगीत प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव ग्रुप टू (संगीत) के चौथे दिन विभिन्न संगीत स्पर्धाएं आयोजित हुईं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के छात्रों ने अपनी कला और रियाज का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न संगीत स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों के जरिए अपनी साधना और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मधुर स्वर मिश्रा रहे। प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह और आयोजन समिति ने पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

अपने संबोधन में डॉ. मधुर स्वर मिश्रा ने विद्यार्थियों को संगीत के प्रति समर्पण और नियमित अभ्यास की सीख दी। उन्होंने कहा कि संगीत सिर्फ एक विषय नहीं बल्कि साधना है, जो निरंतर अभ्यास से निखरती है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन के साथ अपनी कला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अंतिम दिन 13 टीमें दिखाएंगी लोक वाद्यवृंद में अपना दम

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव के अंतिम दिन शनिवार को लोक वाद्यवृंद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष प्रतिस्पर्धा में प्रदेशभर की 13 टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News