राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड में शिक्षकों की भारी कमी, तीन प्रवक्ताओं के भरोसे 204 छात्रों का भविष्य

Share

- Advertisement -

Una News: उच्च शिक्षा को मजबूत करने के तमाम दावों के बावजूद राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड में अव्यवस्था फैली है। यह संस्थान महज 3 प्रवक्ताओं के सहारे 204 स्टूडेंट्स को पढ़ा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार को सूचित करने के बावजूद यहां लंबे समय से पद खाली पड़े हैं।

डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल का मुख्य पद भी काफी समय से खाली चल रहा है। इसके अलावा हिंदी, अंग्रेजी, इकनॉमिक्स और कॉमर्स के प्रवक्ताओं के पद भी रिक्त हैं। कॉलेज में म्यूजिक टीचर की तैनाती भी नहीं हुई है। वर्तमान में गगरेट क्षेत्र के 12 गांवों से आने वाले छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। यह सह-शिक्षा (को-एड) कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यह संस्थान मुख्य रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम और सुविधाएं

संस्थान में स्नातक स्तर पर 3 वर्षीय पूर्णकालिक बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ कॉमर्स पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। 3.4 एकड़ में फैला यह परिसर शिक्षा के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी और खेल गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करता है। हालांकि, स्टाफ की भारी कमी से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News