चंबा के चुराह में सौ फीट गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत और चालक गंभीर घायल

Share

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के वक्त ऑल्टो कार में दो लोग सवार थे। गाड़ी गिरने की जोरदार आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरने से बढ़डोल निवासी पुष्पा पत्नी लोभी को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल चालक प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

कार में सवार नरेण सिंह इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और चश्मदीदों के बयान लिए हैं। दुर्घटना के सही कारणों और सभी संबंधित तथ्यों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News