चंबा में चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Chamba News: चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू की टीम ने चोहड़ा डैम के पास कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने 23 वर्षीय युवक साहिल ठाकुर को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चंबा-खैरी मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई खेप

पुलिस थाना खैरी के तहत एसआईयू चंबा की टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की। टीम ने चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के पास ग्राम मधाना के निकट नाकाबंदी कर रखी थी।

नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी में सवार साहिल ठाकुर (23), निवासी ग्राम द्रबला, जिला चंबा के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वाहन कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही संबंधित कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत एसआईयू चंबा की टीम को यह सफलता मिली है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News