हिमाचल के बिलासपुर में 58 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की युवती गिरफ्तार, बस में चेकिंग के दौरान मिली सफलता

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने एक बस में चेकिंग के दौरान पंजाब की 22 वर्षीय युवती से 58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

बलोह फोरलेन लिंक रोड पर चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी

जानकारी के अनुसार एसडीटी की टीम बलोह फोरलेन लिंक रोड स्थित मल्यावर में वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बस को जांच के लिए रोका गया। यात्रियों की तलाशी लेते समय 22 वर्षीय युवती के कब्जे से 58 ग्राम चिट्टा मिला, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी युवती पंजाब की रहने वाली है। पुलिस ने उसके खिलाफ घुमारवीं थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और किसे पहुंचाया जाना था।

punjabgirlarrested3355756325722598717
हिमाचल के बिलासपुर में 58 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब की युवती गिरफ्तार, बस में चेकिंग के दौरान मिली सफलता 2

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करेगी पुलिस

पुलिस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस मामले की गहन जांच से नशा तस्करी से जुड़े कई अन्य अहम और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। युवाओं को नशे से बचाने और तस्करी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News