बिलासपुर के भराड़ी में महिला से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की वारदात सामने आई है। भराड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हरिदेवी गांव में खेत में काम कर रही महिला से दो लोगों ने छेड़छाड़ की। परिजनों की शिकायत मिलने के तुरंत बाद लोकल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बहू बीते दिन खेतों में घास काटने गई थी। उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति और उसके बेटे ने महिला पर गंदे कमेंट्स किए और अश्लील इशारे शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की

घुमारवीं के डीएसपी विशाल वर्मा ने पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटा रही है। निष्पक्ष जांच पूरी होते ही सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News