दुर्गापूजा से पहले कोलकाता में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खराब खाने के आरोप में 40 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित

Share

- Advertisement -

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गापूजा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और घटिया भोजन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने निम्न स्तर की सामग्री परोसने के आरोप में 40 नामी रेस्तरां के लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं। शहर भर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सात दिनों के सघन अभियान में 1,224 किलो खराब खाना नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने पिछले सात दिनों के भीतर शहर भर में 592 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस सघन जांच के दौरान अधिकारियों ने सड़ा-गला मांस और फफूंद लगा छेना समेत कुल 1,224 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री जब्त कर तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दी।

त्योहारी सीजन में लोगों की सेहत सुरक्षित रखने पर जोर

कोलकाता नगर निगम की प्रशासक स्मिता पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता में भारी अनियमितताएं पाई गईं। दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान रेस्तरां में बाहर भोजन करने वालों की भारी भीड़ जुटती है। आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन का यह कड़ा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News