Mumbai News: साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने हिंदी बाजार में शानदार सफलता हासिल की है। सीमित प्रचार और नेशनल सिनेमा चेन्स में रिलीज न होने के बाद भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसने ‘दसारा’ से 119 फीसदी ज्यादा कमाई करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में आठ दिनों के लंबे पहले हफ्ते के दौरान 10 करोड़ रुपये का मजबूत नेट बिजनेस किया। टिकट खिड़की पर यह नानी की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई है। कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद दर्शकों ने कहानी और एक्शन को काफी पसंद किया है।
अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3’ के सिनेमाघरों में आने के बाद नानी की फिल्म के शोज जरूर कम हुए। इसके बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार नहीं थमी। दूसरे रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने 8 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया।
दूसरे वीकेंड में फिल्म ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन अपने नाम किया। इसके साथ ही हिंदी डब वर्जन की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कमाई 10.25 करोड़ रुपये नेट पहुंच चुकी है। ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह संख्या 12.1 करोड़ रुपये के पार निकल गई है।