फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मुंबई छोड़ हिमाचल प्रदेश में बस सकते हैं आदित्य धर और यामी गौतम, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Share

- Advertisement -

Mumbai News: फिल्म ‘धुरंधर’ की बड़ी सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता यामी गौतम और उनके फिल्ममेकर पति आदित्य धर की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिल रहा है। ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अब यह कपल मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना परमानेंट ठिकाना बना सकता है।

यामी गौतम का हिमाचल प्रदेश से बरसों पुराना और बेहद गहरा रिश्ता रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मंडी जिले के गोहर स्थित अपनी प्रॉपर्टी में ज्यादा समय बिता रहे हैं। इस कपल ने गोहर में अपने पसंदीदा घर के आस-पास ही अपनी जिंदगी को धीरे-धीरे बसाना शुरू कर दिया है।

यामी ने आदित्य से शादी करने से पहले ही गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ 100 साल पुराना एक हेरिटेज मकान खरीदा था। लकड़ी और पत्थर से बना यह खास घर एक ऑर्गेनिक किचन गार्डन से घिरा हुआ है। यहां वे दोनों मिलकर सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक जैसी फसलें उगाते हैं।

जून 2021 में यामी और आदित्य ने हिमाचल की इसी खूबसूरत प्रॉपर्टी पर शादी रचाई थी। व्यावसायिक जिम्मेदारियों के कारण वे कई सालों तक मुंबई के खार वेस्ट स्थित किराए के एक बड़े अपार्टमेंट में रहते थे। हालांकि, अब वे हिमाचल वाले अपने इस खास घर में ज्यादा समय बिता रहे हैं।

हाल ही में गुजरात में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में आदित्य और यामी नजर आए थे। फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य को प्रोड्यूसर के तौर पर और यामी को बेस्ट फीमेल एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अब यह कपल मुंबई छोड़ हिमाचल शिफ्ट होने की तैयारी में है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News