गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के बीच कश्मीरा शाह का छलका दर्द, सच्चे प्यार और शादी पर उठाए सवाल

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादियों और रिश्तों में धोखे को लेकर सोशल मीडिया पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने आसमान में दिल के आकार की तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया कि क्या आज के दौर में सच्चा प्यार वाकई मौजूद है या यह सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है।

रिश्तों में टूट और बेवफाई पर उठाए गंभीर सवाल

कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि टूटती शादियों और लगातार सामने आ रहे धोखे की खबरों से उनका दिल टूट रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या कोई सच में अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकता है? उन्हें लगता है कि अब प्यार की असलियत समझने का समय आ गया है।

- Advertisement -

गोविंदा और सुनीता के बीच बढ़ी जुबानी जंग

कश्मीरा का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके पति कृष्णा अभिषेक के अंकल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद गहरा गया है। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाते हुए उन्हें शुगर डैडी कहा था, जिसके बाद यह पारिवारिक कलह सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गई।

गोविंदा ने आरोपों पर किया कड़ा पलटवार

सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने वीडियो जारी कर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी और कहा कि कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने का मतलब अफेयर नहीं होता। बता दें कि सालों की तल्खी के बाद हाल ही में कश्मीरा और सुनीता के रिश्ते सुधरे थे।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News