चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में वाहन पार्किंग को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, हिमाचल के आढ़ती की चाकू घोंपकर हत्या

Share

- Advertisement -

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार देर रात गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली बहस के बाद उत्तर प्रदेश निवासी आढ़ती ने अपने बेटों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश के आढ़ती की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले 43 वर्षीय देशराज के तौर पर हुई है। पुलिस जांच के अनुसार, देशराज और उत्तर प्रदेश निवासी विनोद अपनी पिकअप गाड़ियों में सब्जियां लाकर यहां बेचते थे। शुक्रवार रात जब देशराज अपनी गाड़ी खड़ी कर काम कर रहे थे, तभी विनोद ने वाहन हटाने को कहा।

- Advertisement -

गाड़ी हटाने को लेकर दोनों कारोबारियों के बीच शुरू हुई तीखी बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। पीड़ित के परिजनों के अनुसार, झगड़े के दौरान विनोद और उसके बेटों ने अचानक चाकू निकालकर देशराज पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल होकर देशराज मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर तुरंत भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटनास्थल पर पहुंचे। डॉक्टरों ने घायल देशराज को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से अहम सबूत जुटाकर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News