कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया में हुई साउथ एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु की एंट्री, शिमित अमीन करेंगे निर्देशन

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म कैप्टन इंडिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में मशहूर साउथ अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। करीब पांच साल पहले घोषित हुई यह फिल्म अब नए बदलावों के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शिमित अमीन 17 साल बाद करेंगे बड़े पर्दे पर वापसी

शुरुआत में इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता करने वाले थे, लेकिन बाद में वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए। अब चक दे इंडिया फेम निर्देशक शिमित अमीन इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं। साल 2009 की रॉकेट सिंह के बाद शिमित लगभग 17 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

करीब 9 साल बाद बॉलीवुड में लौटेंगी पार्वती थिरुवोथु

मलयालम और तमिल सिनेमा की लोकप्रिय कलाकार पार्वती ने साल 2017 में करीब करीब सिंगल से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। अब लगभग 9 साल के लंबे अंतराल के बाद वह बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके रोल की जानकारी अभी निर्माताओं ने गोपनीय रखी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News