Mumbai: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ शादी के महज चार महीने बाद ही उनके रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें सोशल मीडिया पर तेज हो गई हैं।
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल मार्च महीने में बेहद सादगी से शादी की थी। इस निजी समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद ही फैंस को दोनों के विवाह की जानकारी मिली थी।
ईशा रिखी की भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट से मची हलचल
हाल ही में ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो शरीर पर कोई घाव नहीं छोड़तीं। लंबे समय तक डर की वजह से वह चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने हिम्मत चुनी है।
ईशा की इस वायरल पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस दोनों के अलगाव के कयास लगा रहे हैं। आपको बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले 2012 में उन्होंने जैस्मिन से शादी की थी, जिनसे 2020 में उनका तलाक हो गया था।